राम सेतु ,अक्षय कुमार ने ट्रेलर की तारीख की घोषित, जानिए राम सेतु के ट्रैलर की रिलीज तारीख

राम सेतु ,अक्षय कुमार ने ट्रेलर की तारीख की घोषित जानिए राम सेतु के ट्रैलर की रिलीज तारीख

अक्षय कुमार की इन दोनों दिनों राम सेतु मूवी काफी चर्चा में चल रही है राम सेतु मुवी के ट्रेलर की घोषणा अक्षय कुमार ने कर दी है जिसमे अक्षय कुमार के साथ कुछ और अभिनेता भी काम कर रहे है राम सेतु मूवी में अक्षय कुमार के अलावा नुसरत भरुचा लीड रोल करते हुवे नजर आएगी और जैकलीन फ़नारडीज भी इस मूवी में नजर आएंगे।

राम सेतु मूवी का टीजर पहले रिलीज हो चुका था अब राम सेतु मूवी का ट्रेलर 11 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगा। अक्षय कुमार टीजर की तरह ही ट्रेलर में अपनी टीम के साथ धमाकेदार एक्शन करते हुए राम सेतु को बचाने की कोशिश करते हुए नजर आ सकते हैं। इस जानकारी को अक्षय कुमार ने अपने सोसल मीडिया पर शेयर किया था उन्होंने ट्रेलर रिलीज डेट के बारे में बताते हुए कैप्शन लिखा, आपने राम सेतु के टीजर पर इतना प्यार बरसाया और हम उसके आभारी हैं। जिस प्यार और उत्सुकता के साथ आप राम सेतु के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, वो हमें और भी कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित करता है।

राम सेतु राम सेतु

इस पौराणिक फिल्म में अक्षय कुमार पुरातत्व विभाग में काम करने वाले आर्कियोलॉजिस्ट आर्यन कुलश्रेष्ठ का किरदार निभा रहे हैं। राम सेतु में अक्षय कुमार के अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज और नुसरत भरूचा भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘रामसेतु’ 24 अक्तूबर 2022 को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। वहीं, अरुणा भाटिया, लाइका प्रोडक्शंस और विक्रम मल्होत्रा द्वारा संयुक्त रूप से इसे प्रोड्यूस किया गया है। आपको बता दें कि इस साल अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘रक्षाबंधन’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मगर, कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। इसके अलावा ओटीटी पर भी अक्षय की एक फिल्म ‘कठपुतली’ रिलीज हुई, लेकिन उसका भी खास जादू नहीं चला। देखना दिलचस्प होगा अक्षय की यह फिल्म क्या कमाल दिखाती है।

कुलवंत सिंह भाटी
कुलवंत सिंह भाटी

नमस्कार दोस्तो, मेरा नाम कुलवंत सिंग भाटी है। मैं आपको किसान समाधान ब्लॉग पर खेती, फसलों, कृषि यंत्रो, खाद तथा किसानों के लिए आने वाली योजनाओं से जुड़ी सारी जानकारी शेयर करता हूँ।

Articles: 161

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *