खेती से करोड़पति कैसे बने जानिए | Kheti se Crorepati Kaise Bane

दोस्तो आप और मैं सब जानते है की आज किसान अपनी आने वाली पीढ़ी को खेती छोडकर कोई दूसरी नौकरी करने को कहती है इस बात से आप अंदाज लगा सकते है की आज किसानी की क्या स्थिति है। बढ़ते हुए डीजल, उर्वरक और बीज की कीमत ने खेती को और किसान दोनों को उजाड़ने का काम किया है। आज के समय में भी फसल के रेट 20 साल पुराने पड़े है परंतु उस पर लगने वाला खर्च 10 गुणा बढ़ चुका है।

परंतु क्या आपको पता है कुछ खेती करने के ऐसे तरीके आज भी मौजूद है जिसकी मदद से आप खेती से करोड़पति ( Kheti se Crorepati Kaise Bane ) बन सकते है। इसके लिए आपको महंगी रे, स्प्रे को छोडकर वापस पुरानी पद्धति पर खेती करनी होगी ताकि आप खर्च पर लगाम लगाकर ज्यादा आमदन ले सकते है।

आप भी एक किसान है यां फिर यह जानना चाहते की आप खेती करके करोड़पति कैसे बन सकते है? तो आपको इस आर्टिक्ल के अंदर खेती करके करोड़पति बनाने के अनेक तरीके बताने वाला हूँ। जिसमें आप जिस भी क्षेत्र से है आप उस हिसाब से खेती करके करोड़पति बन सकते है। तो दोस्तो इसके लिए आपको यह आर्टिक्ल पूरा पढ़ना चाहिए ताकि आपको समझ में आ सके की आप कैसे खेती करके भी अब करोड़पति बन जाएंगे।

यहाँ क्लिक करें और जॉइन किसान समाधान टेलीग्राम चैनल 

जरूर पढ़ें : मशरूम की खेती कैसे करते हैं।

Kheti se Crorepati Kaise Bane

खेती करके करोड़पति बनने के तरीके

हर क्षेत्र की अपनी विशेषता होती है जैसे पंजाब में पनि की भरपुरता होने के कारण वहाँ पर ज्यादा पानी वाली फसलें बोई जाती है वही दूसरी तरफ राजस्थान में पानी बिलकुल भी शून्य है तो यहाँ पर कम पानी वाली फसलों को ज्यादा अहमियत दी जाती है। उसी प्रकार हम आपको एरिया के हिसाब से खेती बनने के कुछ पाँच तरीके बताने वाले है।

  1. पंजाब में कीन्नु का बाग लगाकर करोड़पति बने –
  2. राजस्थान में प्याज की खेती करके करोड़पति बने –
  3. फूलों की खेती करके करोड़पति कैसे बने जाने –
  4. सब्जियाँ लगाकर कैसे बन सकते है किसान करोड़पति –
  5. औषधियों की खेती करके करोड़पति बने किसान –
  6. मसालों की खेती करके करोड़पति कैसे बने जाने –

तो चलिये दोस्तो अब इन सबके बारे में हम विस्तार से जान लेते है।

पंजाब में कीन्नु का बाग लगाकर करोड़पति बने –

अगर आप पंजाब के किसान है तो आपके लिए किननु का बाग करोड़पति बनाने का सबसे अच्छा ऑप्शन है। कीन्नु के बाग को लगाकर आपको अच्छी कमाई हो सकती है। सबसे पहले आपको अपनी जमीन पर कीन्नु का बाग लगाना होगा जिसके बाद आपको 2 साल इस बाग पर अच्छी मेहनत कटनी है।

पंजाब में कीन्नु का बाग तीसरे साल में अच्छी पैदावार देना शुरू कर देता है। जब तक दो साल तक कीन्नु का बाग तैयार होता है तब तक आप इसमें सब्जियाँ भी लगा सकते है। आज पंजाब के अंदर एक किला बाग साल में 3 लाख तक की पैदावार देता है इसके अलावा आप इसके अंदर कोई भी और फसल भी बाग में बौ सकते है।

ज़्यादातर पंजाब के किसान अपने बाग में कई प्रकार की सब्जियाँ और कनक बोते है इस प्रकार आप कम जमीन पर बाग लगाकर ज्यादा आमदनी कर सकते है। अब रही बात खेती से करोड़पति बनने की तो आप बाग से करोड़पति भी बन सकते है।

बाग से करोड़पति बनने के लिए आपको थोड़ी सी मेहनत और करनी होगी। आपके पास चार से पाँच किला जमीन पंजाब की है तो आप उस जमीन में बाग लगाकर हर साल 15-16 लाख रुपए बाग से और इतने ही पैसे आप इस बाघ की जमीन पर कनक और सब्जियाँ लगाकर कमा सकते है।

बाघ लगाकर आप खेती से करोड़पति बनाना चाहते है तो आपने उस बाग के कीन्नु की सप्लाइ मुंबई यां दिल्ली के अंदर बड़ी बड़ी कंपनी जो कीन्नु के रस के प्रॉडक्ट बनाते है उन्हे सप्लाइ करनी है। इसके अलावा आप दूसरे देशों में भी अपने बाग में लगे कीन्नु को एक्सपोर्ट करते है तो आपको खेती से एक साल में करोड़ की कमाई आसानी से हो जाती है और आप इस प्रकार बाग लगाकर करोड़पति बन सकते है।

बाग से करोड़पति बनने में आपको ज्यादा से ज्यादा पाँच साल का समय लगेगा परंतु अगर आप बाग के कीन्नु से कोई प्रॉडक्ट तैयार करके बाहर के देश में सप्लाइ करते है तो आप अपने बाग की मदद से एक साल में ही करोड़पति बन सकते है।

इसके अलावा आप पंजाब के अलावा किसी दूसरे स्टेट से है तो वहाँ की मिट्टी और पानी के हिसाब से उस राज्य के अंदर भी कोई बाग लगाकर अच्छा पैसा कमा सकते है। इस प्रकार आप खेती से भी करोड़पति बन सकते है। तो अब आप आगे खेती से करोड़पति बनने के दूसरे तरीको के बारे में जरूर जाने

जरूर पढ़ें : चन्दन सबसे ज्यादा कमाई वाली फसल

राजस्थान में प्याज की खेती करके करोड़पति बने –

राजस्थान के अंदर खेती करके करोड़पति बनाना काफी कठिन काम है परंतु राजस्थान के अंदर कुछ खेती ऐसी है जो आपको करोड़पति 10 सालों में बना सकते है। राजस्थान में खेती से करोड़पति बनने के लिए आपको प्याज की खेती करनी चाहिए। आप अगर एक किसान है तो आपको पता है साल में एक समय ऐसा जरूर आता है जब प्याज की कीमत 80 रुपए से लेकर 100 रुपए तक पहुँच जाती है यही वह समय होगा जो आपको खेती से करोड़पति बना सकता है।

सबसे पहले आपने प्याज की सबसे बढ़िया क़िस्मों के बारे में रिसर्च करनी है कौनसा बीज कम पानी के अंदर ज्यादा पैदावार दे सकता है यह सब जानकारी आपने ले लेनी है। राजस्थान में आपको उसी बीज की मदद से खेती करनी चाहिए जिसकी पैदावार में आपको कम पानी की जरूरत हो क्योंकि राजस्थान में पानी की किल्लत होती है।

राजस्थान में आपके पास 10 बीघा जमीन है तो आप ईसमें प्याज की खेती कर सकते है। प्याज के अच्छे बीज का इस्तेमाल करके आप प्याज लगा सकते है और एक बीघा के अंदर 50 किवंटल तक प्याज निकलता है। इस प्रकार आपने 10 बीघा प्याज बोया है तो 500 किवंतल प्याज हो सकता है।

अगर आपने इस खेती से करोड़पति बनाना है तो आपके प्याज निकालते ही बेचना नहीं है क्योंकि आप निकालते ही प्याज बेचते है तो आप 1 रुपए किलों में बेचना पड़ेगा। अब आपने अपने इस प्याज को किसी स्टोर यां बड़े मकान बनाकर उस में स्टोर कर के रख लेना है और इंतजार करना है उस समय का जब प्याज की किमत 50 रुपए प्रति किलो से ऊपर जाए तो आप इसे बेच सकते है।

यानि एक किवंटल प्याज की कीमत 5000 से 7000 रुपए हो जाए तब आप अपना इकट्ठा 500 किवंटल प्याज बेचते है तो आप 25 लाख से लेकर 35 लाख रुपए इस प्याज से अपनी 10 बीघा जमीन से कमा लेते है। अगर इसी प्याज की कीमत 100 रुपए चली जाती है और आप तब प्याज बेचते है तो आपको 50 लाख रुपए तक मिल सकते है।

परंतु ज़्यादातर किसानो के पास स्टोर रूम नहीं होते है जिस कारण इतने ज्यादा प्याज को वे लंबे टाइम तक स्टोर करके नहीं रख पाते है। इसलिए किसान प्याज निकालते ही बेच देते है जिसे व्यापारी एक से 2 रुपए किवंटल पर लेकर स्टोर करके बाद में 100 रुपए किलो के हिसाब से बेचकर बहुत मुनाफा कमाते है।

किसान के पास स्टोर रूम और कुछ सुविधाएं सरकार दे तो राजस्थान के किसान भी प्याज की खेती से करोड़पति बन सकते है। अब आपको समझ में आ गया होगा की आप खेती से करोड़पति कैसे बने ( Kheti se Crorepati Kaise Bane ) जा सकते है।

नोट : शुरुआत में आपको प्याज के बीज, उसके अंदर खाद डालने और उसमें पानी देने के लिए अपने पास से पैसे लगाने होने। इसमें किसान की मेहनत और उसकी जमा पूंजी भी लगती है परंतु इसका फायदा व्यापारी उठाते है किसान को सिर्फ एक रुपए किलो के हिसाब से ही प्याज बेचना पड़ता है।  

आप यहाँ पढ़ सकते है कैसे किसान ने तीन बीघा में बोई प्याज, कमाए Rs. 2.5 लाख और आप भी इस तरह खेती से करोड़पति बन सकते है।

फूलों की खेती करके करोड़पति कैसे बने जाने –

खेती से करोड़पति बनने का अगला तरीका फूलों की खेती करना है। अगर आप किसान है तो आपको एक बार फूलों की खेती जरूर करनी चाहिए। आज के समय में फूलों की ऐसी अनेक किस्में है जिनकी विदेशों के अंदर बहुत ज्यादा डिमांड है और काफी सारे फूलों के बीज की बाजार में बहुत ज्यादा कीमत है। आप इन फूलों की खेती करके अच्छा पैसा कमा सकते है।

ज़्यादातर फूलों की खेती 2 से 3 महीने का समय लेती है और आप एक साल में एक जमीन पर 3 बार फूलों की पैदावार कर सकते है। जरबेरा, गैंदा तथा ग्लेडियोलस जैसे फूलों की मांग दुनियाँ में बहुत अधिक है।

अगर आप ग्लेडियोलस फूल की खेती करते है और आपके पास एक बीघा जमीन भी है तो इस फूलों की खेती करके आप 2 से 3 साल में बड़ी आसानी से करोड़पति बन सकते है। फूलों की खेती के लिए किसान के पास में पानी की उत्तम व्यवस्था होनी जरूरी है साथ ही बीज की क्वालिटी भी अच्छी हो तो आपको पैदावार बढ़ेगी।

भारत के अंदर काफी सारे ऐसे किसान है जो फूलों की लंबे समय से खेती कर रहे है और इन फूलों को और फूलों के बीज को बाहर विदेशों के अंदर भेजकर बहुत अच्छा पैसा कमा रहे है। आप भी फूलों की खेती करके करोड़पति बन सकते है इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत जरूर करनी होगी।

जरूर पढ़ें : अश्वगंधा की खेती कैसे करे

सब्जियाँ लगाकर कैसे बन सकते है किसान करोड़पति –

किसी किसान के पास ज्यादा जमीन और पानी नहीं है तो उसे अपनी कमाई बढ़ाने के लिए सब्जियाँ लगानी चाहिए। बाजार में पूरे साल भर सब्जियों की बहुत ही ज्यादा डिमांड रहती है आप हरी सब्जियाँ बीजकर अच्छा मुनाफा कमा सकते है।

अगर आप ओरगनिक सब्जियाँ बीजते है तो इसकी कीमत भी आपको ज्यादा मिलेगी। अनेक छोटे छोटे किसान अपनी कम जमीन में सब्जियाँ लगाकर मेहनत करके अच्छा पैसा कमा रहे है।

अगर आपके पास में एक यां दो बीघा जमीन है तो आप सरकार से सबसिडी लेकर उस जमीन पर अलग अलग प्रकार की अनेक सब्जियाँ लगा सकते है। साल में आप एक ही जमीन पर 2 से 3 बार सब्जियों की खेती कर सकते है और इसमें आपको मेहनत भी ज्यादा नहीं चाहिए होगी।

सब्जियाँ बीजकर भी किसान अमीर बन सकता है इसमें आपको करोड़पति बनने में थोड़ा समय तो लगेगा परंतु आपको सब्जियाँ करोड़पति जरूर बना देगी।

औषधियों की खेती करके करोड़पति बने किसान –

आज के समय में खेती करके सबसे ज्यादा पैसा कमाया जा सकता है तो वह सिर्फ और सिर्फ औषधियों की खेती ही है। आप औषधियों की खेती करके एक साल में ही करोड़पति बड़ी आसानी से बन सकते है। आप सभी जानते है विश्व के अंदर ऐसी अनेक ओषधियाँ है जिनकी कीमत लाखों में है और भारत में अनेक किसान इन ओषधियों को अपने खेतों में लगाकर पैसे कमाते है।

अगर आप एक किसान है और आपने अच्छी पढ़ाई की है तो आप रिसर्च करके कहीं से इंटरनेट पर जानकारी लेकर आप औषधियों की खेती करके करोड़पति बन सकते है।

बाजार में Lepidium Sativum Farming एक ऐसी ओषधि है जिसके बीजों से तेल निकाला जाता है इस तेल की प्रति लीटर कीमत 9000 रुपए से लेकर 14 हजार रुपए की है। अब आप सोच लीजिये यह औषधि कितनी कीमती है और आपको एक साल में करोड़पति किसान बना सकती है।

इस औषधि को हिन्दी में चन्द्रशूर औषधि कहा जाता है आपको बता दूँ की यह औषधि 1400 साल से भी ज्यादा पुरानी है और अगर आप किसान है तो इस औसधी की मदद से बड़ी आसानी से आप करोड़पति बन सकते है।

इसके बारे में आप विस्तार से जानना चाहते है तो कमेंट में बताए हम आपको पूरा आर्टिक्ल लिखकर इसके बारे में बताएँगे।

मसालों की खेती करके करोड़पति कैसे बने जाने –

आज हर सब्जी में मसलों का इस्तेमाल होता है आप किसान है तो आप मसलों की खेती करके करोड़पति बन सकते है। मसलों की मांग पूरे विश्व में बहुत ज्यादा है और हमारे भारत को प्रकृति की तरफ से एक तोहफा मिला है यहाँ आप किसी भी प्रकार के मसले की खेती कर सकते है।

पूरे विश्व में बहुत ज्यादा मांग होने के बाद भी दुनियाँ में मसलों की खेती सिर्फ कुछ ही देश में इसका उत्पादन होता है। भारत, पाकिस्तान, नेपाल, श्री लंका जैसे देशों में मसलों की खेती काफी होती है।

अगर आप किसान है तो आप मसलों की खेती करके इन मसलों को भारतीय बाजार में बेचकर बहुत मुनाफा कमा सकते है। इसके अलावा आप इसे विदेशों में इम्पोर्ट करते है तो आप करोड़पति बनना तो बड़ा आसान है आप एक अरबपति बिज़नस मैन बन सकते है।

मैं खुद किसान परिवार से हूँ और मुझे खेतों से जुड़ी जानकारी और फसलों के बारे में जानना बहुत पसंद है इसलिए मैंने मसलों की खेती पर रिसर्च की तो मुझे पता चला इसमें किसानों को बहुत फायदा हो सकता है।

अगर आपकी जमीन में अच्छा पानी है और मसलों की खेती हो सकती है तो आपको जरूर करनी चाहिए और आने वाले कुछ समय में मसलों की खेती आपको करोड़पति बना देगी।

जरूर पढ़ें :  काली मिर्च की खेती से 1 एकड़ में 70 लाख रुपये

खेती से करोड़पति बनने की विडियो देखें

निष्कर्ष :

दोस्तो, मैंने आपके साथ में जो जानकारी शेयर की है वह काफी रिसर्च करने के बाद में दी है। आप भी खेती से करोड़पति बनाना चाहते है तो आपको स्मार्ट तरीके से ज्यादा डिमांड वाली खेती करनी होगी। मुझे पूरी उममुद है यह आर्टिक्ल पढ़कर आप जान गए होंगे की खेती से करोड़पति कैसे बने ( Kheti se Crorepati Kaise Bane ) और इससे जुड़ी जानकारी आपको मिल गयी है।

मैं खुद किसान परिवार से हूँ और मैंने देखा की इंटरनेट पर किसानो की सहायता करने वाली कोई भी हिन्दी वैबसाइट नहीं है इसलिए मैं किसानों की सहायता के लिए इस वैबसाइट पर बहुत रिसर्च करके जानकारी लाता हूँ तो आपका भी एक फर्ज बनता है की आप इसे अपने Social Media जैसे Facebook, WhatsApp पर शेयर करें। कमेंट में यह जरूर बताना है की आपको हमारा लिखा यह आर्टिक्ल कैसा लगा और आप कौनसी खेती करके करोड़पति बनने की सोच रहे है।

जय किसान, जय जवान

kulwant singh bhati
kulwant singh bhati

welcome to my blog

Articles: 216

12 Comments

  1. Dear sir I am very happy to read your article I have not word to praise you I want to work in my field as the farmer.my mobile no is 8896251511

  2. मैं उत्तर प्रदेश के अमरोहा डिस्ट्रिक्ट से हूं हम सबसे बेस्ट खेती करना चाहते हैं कौन सी खेती सबसे बेस्ट रहेगी जिससे इनकम ठीक हो

  3. अमरूद की खेती कैसी रहेगी और प्याज किया लहसुन और अदरक हमारे यहां अमरोहा जिले में क्या हो सकता है हो सकता है तो बोलने की विधि और समय बताइए

  4. Sir mai up ke jila fatehpur se mai apne yanha jyada munafe wali kaun si fasle le skta hu jo simit time jyada munafa de mitti ki bat kre to chikni aur balui aur domat mitti hai mere yanha aur sichai ka bhi sadhan hai..plz suggest me

  5. चन्द्रशूर की खेती के बारे में जानकारी चाहता हूं
    इसका खेती कैसे करें और इसका विपणन कहा और कैसे करें

  6. Chandra sure ki kheti ke bare Mai Janna chahta but. Eska beej Kahan milega, Kahan bechna hoga(sales) bistar se batay

  7. औषधि खेती करना चाहता हु कोन सी औषधि की फसल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *